Posts

Showing posts from September, 2025

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग NTT के नाम पर बेचा जा रहा सरकारी नौकरी का सपना, लुट रहे लोग

Image
बिहार हाल फिलहाल में हुई शिक्षकों की बहाली को देखते हुए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग NTT के नाम से लोगों के बीच सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर जमकर पैसे ऐंठे जा रहे हैं। कोर्स के नाम पर संचालित संस्थानों के द्वारा बताया जाता है कि इस कोर्स को करने के बाद बिना बीएड, डीएलएड के आप सरकारी शिक्षक बन सकते हैं। इस तथ्य को प्रामाणिक बताने के लिए 2 साल पहले एक अखबार में निकले खबर का हवाला दिया जाता है। मधुबनी जिले में भी इस तरह के कई संस्थान संचालित हैं जो कोर्स के नाम पर 25 से 30 हज़ार तक कि वसूली कर रही है। जिसमें ना सिर्फ मधुबनी बल्कि बिहार के कई जिले व बिहार के अलावे अन्य राज्य के लोग भी शिकार हो रहे हैं । मधुबनी में NTT के नाम पर जहाँ सबसे अधिक बच्चे नामांकित हुए वह संस्थान है मधुबनी इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग, जो कि मधुबनी चकदह में संचालित है। संस्थान खुद को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एक मात्र संस्थान बताती है । साथ ही   AIIECCE नाम की एक बोर्ड से पंजीकृत बताती है। बाकायदा मान्यता कोड  AIIECCE/BR/018 प्रदर्शित करती है । इस कथित बोर्ड की वेबसाइट पर जाने पर पता चलता है कि यह खुद को मौलान...